2011-06-02 11:48:22

नई दिल्लीः जून पाँच को ग्रीन सनडे मनाने का आग्रह


नई दिल्ली, 2 जून सन् 2011 (कैथन्यूज़): भारत में कलीसियाओं की राष्ट्रीय समिति एन.सी.सी.आय. सभी ख्रीस्तीय कलीसियाओं से आग्रह कर रही है कि वे रविवार, पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में "ग्रीन सनडे" अर्थात् हरित रविवार मनाये।

सन् 1972 में, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व पर्यावरण दिवस मनाना आरम्भ हुआ था जो अब प्रति वर्ष पाँच जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति चेतना जाग्रत करना है।

भारत में कलीसियाओं की राष्ट्रीय समिति एन.सी.सी.आय. ने सभी ख्रीस्तीय कलीसियाओं से आग्रह किया है कि वे पाँच जून को विशेष समारोहों जैसे प्रदर्शनियों, मोमबत्ती जागरण, निबन्ध प्रतियोगिता, इश्तेहार वितरण आदि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर चेतना जाग्रत कराने में योगदान दें।

इस वर्ष भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस का विषय रखा हैः "वनःसृष्टि आपकी सेवा में"।

एन.सी.सी.आय. के सचिव क्रिस्टफर राजकुमार ने कहा, "इस वर्ष सौभाग्यवश विश्व पर्यावरण दिवस रविवार को पड़ रहा है इसलिये "ग्रीन सनडे" घोषित करना हमें अनुकूल लगा।" उन्होंने कहा, " सर्वशक्तिमान ईश्वर ने मानव एवं बह्रमाण्ड के अन्य प्राणियों को पर्यावरणीय एवं जलवायु सम्बन्धी आपदाओं से मुक्त करने के लिये वनों की सृष्टि की। वन, ईश्वर के, जीवन दायी एवं जीवन रक्षक एजेन्ट हैं।"









All the contents on this site are copyrighted ©.