2011-05-28 15:17:25

फादर रायमंड विक्रमासिंघे श्रीलंका में गाले धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष नियुक्त


(गाले श्रीलंका 27 मई जेनिथ) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने 27 मई को फादर रायमंड विक्रमासिंघे को श्रीलंका के गाले धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। मान्यवर विक्रमासिंघे धर्माध्यक्ष हैरोल्ड अंतोनी पेरेरा के उत्तराधिकारी होंगे जिन्हें दो साल पहले स्थानांतरित कर कुरूनेगाला का धर्माध्यक्ष बनाया गया था।

मान्यवर रायमंड विक्रमासिंघे का जन्म 1962 को हुआ तथा वे 1989 में पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे। उन्होंने 1989 से 2011 की अवधि में विभिन्न पदों में रहकर कलीसिया की सेवा की है। उन्होंने रोम में अध्ययन कर नैतिक ईशशास्त्र में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की हैं। धर्माध्यक्ष मनोनीत 48 वर्षीय फादर विक्रमासिंघे सन 2008 से श्रीलंका के नेशनल सेमिनरी औफ आवर लेडी में नैतिक ईशशास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। श्रीलंका के दक्षिणपूर्वी प्रांत में स्थित गाले धर्मप्रांत की आबादी 25 लाख है जहाँ काथलिकों की संख्या 10 हजार है। इस धर्मप्रांत की 13 पल्लियों में 33 पुरोहित और लगभग 100 धर्मसमाजी प्रेरितिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं। श्रीलंका में बहुसंख्यक बौद्ध हैं जो आबादी का लगभग 69.1 फीसदी हैं। मुसलमान और हिन्दु लगभग 7-7 फीसदी तथा ईसाई 6 फीसदी हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.