2011-04-08 18:10:33

संत पापा ने लाहौर के महाधर्माध्यक्ष लौरेंस सल्दान्हा का त्यागपत्र स्वीकार किया


पाकिस्तान में लाहौर के 74 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष मान्यवर लौरेंस जोन सलदान्हा ने उम्र सीमा संबंधी कलीसियाई विधान के अनुसार अपना त्यागपत्र संत पापा को सौंप दिया है जिसे उन्होंने 7 अप्रैल को स्वीकार कर लिया है। भारत के कर्नाटक राज्य स्थित मंगलोर में जन्मे महाधर्माध्यक्ष सलदान्हा 16 जनवरी 1960 को पुरोहित बने। वे 24 अप्रैल 2001 को लाहौर के महाधर्माध्यक्ष मनोनीत किये गये तथा बाद में उसी साल 11 सितम्बर को धर्माध्यक्ष अभिषिक्त किये गये।








All the contents on this site are copyrighted ©.