2011-03-24 17:41:28

नेपाल में दो शरणार्थी शिविरों में आग लगने से हजारों बेघर


(काठमाँडू नेपाल सीएनएस) पूर्वी नेपाल में स्थित दो संयुक्त राष्ट्र संघीय शिविरों में आग लग जाने से भूटान के लगभग 6 हजार शरणार्थी बेघर हो गये हैं। उका समाचार सेवा ने बताया कि 22 मार्च को गोल्दाफ शिविर में आग लग जग जाने से 700 से 800 झोपड़ियाँ नष्ट हो गयीं और लगभग 3 हजार लोग बेघर हो गये तथा 20 व्यक्ति घायल हो गये। घंटों बाद सानिचारे शिविर में आग लग जाने से हजारों लोग बेघर हो गये तथा दो बच्चे घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदहाफ में सुबह 7 बजकर 30 मिनट के लगभग आग लगी और तेज हवाओं के कारण आग फैल गयी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

नेपाल में जेस्विट रिफ्यूजी सर्विस के फील्ड डायरेक्टर फादर परमासिवम अमलराज ने कहा कि गोल्दहाप कैम्प में मात्र 90 मिनट में ही लगभग 500 झोपडियाँ राख में बदल गयीं। उन्होंने कहा कि येसुसमाजियों द्वारा संचालित युवा केन्द्र और चिकित्सा केन्द्र भी जलकर राख हो गये। फादर अमलराज ने कहा एक दूसरी घटना में 45 मिनट में ही लगभग 180 झोपड़ियाँ जलकर नष्ट हो गयीं। उन्होंने कहा कि कारितास नेपाल और रेड क्रास जैसे सहायता संगठन प्रभावित लोगों को राहत सहायता पहुँचाने के लिए काम कर रही हैं।

एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि केन्द्रीय सरकार आगजनी के शिकार हुए प्रत्येक व्यक्ति को 1500 रूपये लगभग 21 डालर की सहायता देगी।









All the contents on this site are copyrighted ©.