2011-03-18 15:31:34

इथियोपिया के पश्चिमी भागों में धार्मिक तनाव में वृद्धि


(आक्सफोर्ड इंगलैंड सीएनएस ) अफ्रीकी राष्ट्र इथियोपिया में एक काथलिक धर्माध्यक्ष ने कहा है कि देश के पश्चिमी भागों में अंतर धार्मिक तनाव बढ रहा है। नेकेमते के धर्माध्यक्ष थ्योदोरुस वान रूझवेन ने कहा कि मुसलमानों द्वारा ईसाई गिरजाघरों को नष्ट कर देने के बाद ईसाई नेताओं की बैठक हुई तथा इस प्रकार की वारदातों को फिर से नहीं होने देने से रोकने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान नेताओं ने नष्ट हो गये प्रार्थनालयों के फिर से निर्माण करने में सहायता करने का संकल्प व्यक्त किया है।
धर्माध्यक्ष थ्योदोरुस वान रूझवेन ने 17 मार्च को काथलिक न्यूज सर्विस को दिये टेलीफोन इंटरव्यू में कहा कि इस्लामिक मिशनरी सोमालिया से आ रहे हैं तथा स्थानीय मुसलमानों के लिए प्रवचन कर रहे हैं और उन्हे बता रहे हैं कि यदि वे इस्लामिक विश्वास को मजबूत करने के लिए कुछ करते हैं तो वे ऊपर उठाये जायेंगे और उन्हें स्वर्ग में जल्द प्रवेश मिलेगा।
धर्माध्यक्ष महोदय ने कहा कि हमलावरों ने काथलिक चर्चों को सीधा निशाना नहीं बनाया। उन्होंने इथियोपिया के औरूमाई क्षेत्र में प्रोटेस्टेंट और आर्थोडोक्स गिरजाघरों, विद्यालयों तथा निजी घरों में तोड़ फोडृ कर मचाया था। उन्होंने कहा कि मुसलिम समुदायों का तेजी से प्रसार होने से तनाव उत्पन्न हुआ है तथा भविष्य के लिए अनिश्चितताएँ बढ़ गयी हैं। काथलिकों की संख्या बहुत कम है इसलिए हमारे प्रति मुसलमानों की भिन्न मनोवृत्ति है तथा सामान्य तौर पर मुसलमान नेताओं के साथ हमारे मधुर संबंध हैं लेकिन धर्म प्रचार के लिए प्रोटेस्टंट समूह बहुत उत्तेजित हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हीं कारणों से मुसलमानों के साथ संघर्ष को बढावा मिला है।








All the contents on this site are copyrighted ©.