2011-02-25 17:25:35

बांग्लादेश के ईसाई शहर में मुसलमानों ने आगजनी की


(रोम इटली 24 फरवरी सीएनए) सीएनए समाचार सेवा ने बताया कि बांग्लादेश में आदिवासी ईसाईयों हिन्दओं और बौद्ध धर्मानुयायियों को उनकी सम्पत्ति से बेदखल करने के लिए 300 से अधिक मुसलमानों ने 17 फरवरी को चितगौंग धर्मप्रांत के रंगामाटी शहर में आगजनी की।
फीदेस समाचार सेवा के अनुसार एक लापता मुसलमान के शव पाये जाने के प्रकरण के आधार पर मुसलमानों ने आदिवासियों के पूरे शहर को ही सज़ा देने का अभियान चलाया। आदिवासी शहरों पर हमले होने की रिपोर्ट गुलिसाकहली क्षेत्र से भी मिली।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने फीदेस समाचार से कहा कि हाल में मुसलमान उपनिवेशवादी गैर मुसलमान जातीय समूहों को बेदखल कर रहे हैं ताकि उनकी कृषि भूमि पर कब्जा कर सकें। उन्होंने कहा वे इसलिए भी सफल हो जाते हैं क्योंकि जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा को सुनिश्चित करने और मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए स्थानीय अधिकारी कुछ नहीं करते हैं।
बांग्लादेश की आबादी का 89.7 प्रतिशत मुसलमान, 9.2 प्रतिशत हिन्दू 0.7 प्रतिशत बौद्ध तथा 0.3 प्रतिशत ईसाई हैं।







All the contents on this site are copyrighted ©.