2011-02-24 17:50:58

न्यूजीलैंड के भूकम्प पीडितों के लिए संत पापा ने प्रार्थना का आश्वासन दिया


(वाटिकन सिटी 23 फरवरी जेनिथ ) संत पापा बेनेजिक्ट 16 वें ने न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च में आये भूकम्प से प्रभावित हुए लोगों के लिए अपनी प्रार्थना का आश्वासन दिया है। उन्होंने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अंत में न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च शहर में मंगलवार को आये भूकम्प से प्रभावित हुए लोगों का स्मरण किया। मृतकों की संख्या 75 बतायी गयी है तथा कम से कम 300 लोग लापता हैं। उस रात कम से कम 100 लोगों को बचाया गया। क्राइस्ट चर्च न्यूजीलैंड के बड़े शहरों में से एक शहर है। यहाँ की आबादी लगभग 3 लाख 50 हजार है।
संत पापा ने कहा कि इस समय उनके विचार विशेष रूप से न्यूजीलैंड के लोगों की ओर जाते हैं जिनकी इस त्रासदी के द्वारा गहन रूप से परीक्षा ली जा रही है। हम ईश्वर से याचना करें कि उन्हें पीड़ा से मुक्ति मिले और उन सबलोगों को समर्थन मिले जो राहत कार्य़ों में संलग्न हैं। संत पापा ने मृतकों के लिए सबलोगों से अपने साथ प्रार्थना में संयुक्त होने का आग्रह किया।
विश्व के विभिन्न भागों से राहत दल तथा शोक संवेदनाएँ न्यूजीलैंड पहुँच रही हैं। आस्ट्रेलिया में धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष अदेलिड के महाधर्माध्यक्ष फिलिप विल्सन ने न्यूजीलैंडवासियों के प्रति अपनी सहृदयता का आश्वासन दिया।












All the contents on this site are copyrighted ©.