2011-02-17 16:31:45

विश्व भर में पुरोहित बुलाहटों में वृद्धि


(वाटिकन सिटी 16 फरवरी जेनिथ) वाटिकन के अर्द्ध आधिकारिक समाचार पत्र लोजरवातोरे रोमानो के अनुसार विश्व भर में पुरोहितों की संख्या बढ़ी है जबकि पुरोहित के रूप में अपनी बुलाहट का परित्याग करनेवालों की संख्या में कमी आयी है। कलीसिया की वार्षिक सांख्यिकी के आंकड़ों का संदर्भ देते हुए एक रिपोर्ट में उक्त तथ्य को व्यक् किया गया है। कलीसिया की वार्षिक सांख्यिकी के आंकड़ों को आगामी दिनों में वाटिकन में प्रस्तुत किया जायेगा।

जिन नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों का संदर्भ दिया गया है यह सन 2009 की हैं। इसके अनुसार उस समय पुरोहितों की संख्या 4 लाख 10 हजार 593 थी जिसमें 2 लाख 75 हजार 5 42 धर्मप्रांतीय पुरोहित तथा 1 लाख 35 हजार 51 धर्मसमाजी पुरोहित थे। यह एक दशक पूर्व 1999 के आंकड़ों से अधिक है जब 4 लाख 5 हजार 9 पुरोहित थे। इनमें 2 लाख 65 हजार 12 धर्मप्रांतीय तथा 1 लाख 39 हजार 997 धर्मसमाजी पुरोहित थे। इस प्रकार सन 2009 में विश्व भर में पुरोहितों की कुल संख्या सन 1999 की तुलना में 1.4 प्रतिशत बढ़ी जिसमें धर्मसमाजी पुरोहितों की संख्या में 4 प्रतिशत और धर्मसमाजी पुरोहितों की संख्या में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उत्तरी अमरीका यूरोप तथा ओशेनिया में पुरोहितो की प्रतिशतता में कमी आई है लेकिन अफ्रीका में पुरोहितों की संख्या में 38.5 फीसदी, एशिया में 30.5 फीसदी तथा केन्द्रीय और दक्षिण अमरीका में वृद्धि हुई है।








All the contents on this site are copyrighted ©.