2011-02-14 20:33:23

कटक-भुवनेश्वर महाधर्मप्रांत के लिये नये महाधर्माध्यक्ष


भुवनेश्वर, 14 फरवरी, 2011 (उकान) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने राउरकेला के धर्माध्यक्ष जोन बरवा एस. वी. डी. को कटक-भुवनेश्वर का नया महाधर्माध्यक्ष बनाया है। 55वर्षीय सोसायटी ऑफ डिवाइन वर्ड धर्माध्यक्ष जोन कटक-भुवनेश्वर के महाधर्माध्यक्ष रफाएल चीन्नथ के उत्तराधिकारी होंगे।


विदित हो कि 11 फरवरी को इस नयी नियुक्ति को सार्वजनिक किया गया। महाधर्माध्यक्ष चीनथ ने अपने उत्तराधिकारी के इस अतिशीघ्र नियुक्ति पर आश्यर्चजनक प्रसन्नता व्यक्त की है।


विदित हो कि महाधर्माध्यक्ष चीनथ ने 29 दिसंबर 2010 अपने अपनी आयु 75 होने पर पदमुक्त होने का आवेदन दिया था।


सेवामुक्त महाधर्माध्यक्ष चीनथ ने नवनियुक्त महाधर्माध्यक्ष को बधाइयाँ दी और कहा कि अपने उत्तराधिकारी के प्रेरितिक कार्यों के सफलता की कामना करते हैं।


नवनियुक्त महाधर्माध्यक्ष जोन बरवा उराँव आदिवासी हैं। सन् 1976 में उन्होंने एस. वी. डी. धर्मसमाज में प्रवेश किया और सन् 1985 में महाधर्माध्यक्ष रफाएल चीनथ के द्वारा ही पुरोहित अभिषिक्त किये गये।


उन्हें सन् 2006 में राउरकेला का कोजुटर धर्माध्यक्ष बनाया गया और सन् 2009 में वे राउरकेला के धर्माध्यक्ष बने।


महाधर्माध्यक्ष जोन बरवा ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि उनका नया कार्यक्षेत्र चुनौतीपुर्ण होगा पर ईश्वर की कृपा से वे अपने दायित्व को निभाएँगे क्योंकि संत पापा ने उनकी " कुछ अच्छाइयों " को पहचाना है।


भुवनेश्वर के एक स्थानीय नेता नबोर सोरेंग ने कहा कि उनका विश्वास है कि युवा और सक्रिय धर्मगुरु के रूप में महाधर्माध्यक्ष जोन कलीसियाई और चर्च के बाहर की समस्याओं का समाधान करने में निश्चिय ही सक्षम होंगे।


स्थानीय काथलिक सभा के सदस्य क्लेमेंट ख़लख़ो ने कहा महाधर्माध्यक्ष नियुक्त जोन बरवा प्रेरितिक और प्रशासनिक दोनों तरह के अनुभवों के धनी हैं।


महाधर्माध्यक्षीय समाज सेवा केन्द्र के निदेशक फादर अजय सिंह का मानना है कि धर्माध्यक्ष जोन बरवा स्थानीय कलीसियाई परिस्थितियों से पूरी तरह अवगत हैं।
उनकी आशा है कि वे कंधमाल क्षेत्र के लोगों के पुनर्वास और न्याय दिलाने में अपना योगदान देंगे।


उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नये, साहसी, जुझारु और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले महाधर्माध्यक्ष धर्मप्रांत का हर तरह से प्रभावपूर्ण मार्गदर्शन कर पायेंगे।



















All the contents on this site are copyrighted ©.