2011-01-31 19:42:20

संत पापा ने मध्य पूर्व राष्ट्रों को नये वर्ष की बधाइयाँ दीं


वाटिकन सिटी, 31 जनवरी, 2011(ज़ेनित) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने मध्यपूर्व के राष्ट्रों के नये साल के शुभावसर पर बधाइयों दीं हैं।

विदित हो कि मध्यपूर्व के राष्ट्र लुनर कैलेंडर के अनुसार फरवरी माह में नया साल आरंभ करते हैं।

संत पापा ने नववर्ष की शुभकामनायें उस समय दीं जब उन्होंने रविवार 30 जनवरी को संत पेत्रुस 1महागिरजाघर के प्रांगण में एकत्रित हज़ारों तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को परंपराग देवदूत प्रार्थना के समय संबोधित किया।

उन्होंने कहा वे उन सभी लोगों को जो लुनर कैलेंडर के अनुसार नया साल मनाते हैं शांति और प्रगति की मंगलकामना करते हैं।

विदित हो कि चीनवासियों के लिये लुनर कैलेंडर के अनुसार नया साल दिन छुट्टियों में सबसे महत्त्वपूर्ण है।

एशिया के कई अन्य राष्ट्र जैसे वियेतनाम और कोरिया में भी लुनर कैलेंडर के ही अनुसरण का प्रचलन है।

इस वर्ष लुनर कैलेंडर के अनुसार नया साल 3 फरवरी को मनाया जायेगा।
















All the contents on this site are copyrighted ©.