2011-01-27 16:59:41

कार्डिनल बान्यास्को द्वारा मध्य पूर्व क्षेत्र से ईसाईयो के जातीय सफाया की चेतावनी


इताली काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल आन्जेलो बान्यास्को का मानना है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में ईसाईयो पर हो रहा अत्याचार जातीय सफाया या (एथनिक क्लेंशिंग) करने के स्तर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने 24 जनवरी को दिये गये एक संबोधन में कहा कि बहुत लम्बे समय से ईसाई ऐसे धार्मिक समूह हैं जिन्हें अपने विश्वास के कारण अत्याचार और उत्पीड़न की सबसे अधिक घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
कार्डिनल बान्यास्को ने कहा कि हाल के महीनों में भारत, पाकिस्तान, फिलिपीन्स, सूडान, नाईजीरिया, एरेत्रिया और सोमालिया में अनेक रक्त रंजित घटनाएँ घटीं हैं तथापि सबसे गंभीर घटनाएँ ईराक और अंततः मिस्र में घटी हैं। मध्य पूर्व क्षेत्र वास्तव में सबसे अधिक तनाव भरा क्षेत्र है इसलिए मध्य पूर्व के ईसाईयो के विरूद्ध नफरत या क्रिश्चयनोफोबिया, जो कि धार्मिक असहिष्णुता का सबसे अधिक वर्तमान संस्करण है यह नये प्रकार के जातीय या धार्मिक सफाया (एथनिक ओर रेलिजिया क्लेंनशिंग) बनने के स्वरूप से दूर नहीं है।








All the contents on this site are copyrighted ©.