2010-11-25 16:56:48

धर्माध्यक्ष पैट्रिक दि रोजारियो ढाका महाधर्मप्रांत के कोअजुटर आर्चविशप नियुक्त


वाटिकन सिटी (सेदोक) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने गुरूवार 25 नवम्बर को बांग्लादेश में चित्तगाँव के होली क्रास धर्माध्यक्ष मान्यवर पैट्रिक दि रोजारियो को ढाका महाधर्मप्रांत का कोअजुटर आर्चविशप या सहयोगी महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। धर्माध्यक्ष पैट्रिक रोजारियो का जन्म बांगलादेश के पदरिसपुर में सन 1943 को हुआ। उन्होंने कांग्रेगेशन औफ होली क्रास में प्रवेश किया तथा 1962 में इसके सदस्य बने और सन 1972 में पुरोहित अभिषिक्त किये गये। वे 21 मई 1990 को बांगलादेश के राजशाही के तथा 3 फरवरी 1995 को चित्तगाँव के धर्माध्यक्ष बनाये गये थे। ढाका महाधर्मप्रांत में काथलिकों की आबादी 80 हजार है। यहाँ 20 पल्लियों में 108 पुरोहित और 700 धर्मसमाजी महिला और पुऱूष कलीसिया की सेवा में प्रेरितिक कार्यों को सम्पन्न कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.