2010-11-23 16:53:56

येसु की सबसे बड़ी मूर्ति का अनावरण


विश्व में येसु की सबसे बड़ी मूर्ति का पोलैंड के स्विबोदजिन में रविवार को अनावरण किया गया है। विश्वमंडल के राजा येसु की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का लोकार्पण रविवार 21 नवम्बर को ख्रीस्त राजा पर्व के दिन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता रोकलाव के सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल हेनरिक गुल विनोविच ने की। पोलैंड में स्थापित यह मूर्ति ब्राजील के रियो दि जनेरो शहर में स्थापित मुक्तिदाता ख्रीस्त की विश्वप्रसिद्ध प्रतिमा से भी बडी है। ब्राजील में स्थापित येसु की मूर्ति की ऊँचाई 100 फीट है।








All the contents on this site are copyrighted ©.