2010-10-05 15:52:41

इंदौर में 2 से 3 अक्तूबर तक बाइबिल महोत्सव का सफल आयोजन


(इंदौर काथलिक न्यूज 4 अक्टूबर ) मध्य प्रदेश के इंदौर धर्मप्रांत में 2 से 3 अक्तूबर तक बाइबिल महोत्सव का आयोजन किया गया ताकि युवाओं में सुसमाचार मूल्यों का प्रसार किया जा सके और आधुनिक तकनीकि के घातक प्रभावों से उन्हें बचाया जा सके। इंदौर के धर्माध्यक्ष चाको थोटुमरिकल ने इंदौर में दो दिवसीय बाइबिल महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि इंटरनेट और अन्य आधुनिक टेक्नोलोजी युवा पीढी को सुसमाचार से दूर ले जा रही हैं। यह हानिकारक चलन है और इसलिए जरूरी है कि हम युवाओं को ईशवचन के साथ जोड़े। बाइबिल महोत्सव में अन्य धर्मों के सदस्यों सहित लगबग 8 हजार लोग शामिल हुए। महोत्सव के उदघाटन समारोह में हिन्दु मुसलिम और सिख नेताओं ने भी भाग लिया। धर्माध्यक्ष थोटुमारिकल ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य लोगों को प्रोत्साहन देना है मुख््य रूप से युवाओं को ताकि वे बाइबिल के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में जीयें।
भोपाल के महाधर्माध्यक्ष लेओ कोरनेलियो ने कहा कि सुसमाचार प्रचार करने में याजक वर्ग की बहुत सीमित भूमिका है। यह लोकधर्मियों का युग है, मुख्य रूप से युवाओं का और इसलिए उन्हें सुसमाचार के संदेशवाहक बनना है। महोत्सव का संचालन करते हुए इंडियन मिसनरी सोसायटी के पुरोहित फादर अनिल देव ने पारिवारिक जीवन को मजबूत बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का संबंध केवल औपचारिक संबंध न हो लेकिन यह बाइबिल के मूल्यों तथा प्रार्थना पर आधारित हो।
दिव्य शब्द समाज धर्मसंघ द्वारा इंदौर से प्रकाशित होनेवाली द्वैमासिक आध्यात्मिक पत्रिका द वर्ड अमंग अस के प्रकाशन की 10 वीं वर्षगाँठ भी मनायी गयी। पत्रिका के सम्पादक फादर मैथ्यू चेन्नाकुडी ने कहा कि बाइबिल महोत्सव ने साधारण लोगों को बाइबिल के महत्व को समझने के लिए सहायता किया है। इस महोत्सव के दौरान बाइबिल की 6 हजार प्रतियाँ बेची गयीं।








All the contents on this site are copyrighted ©.