2010-09-28 11:56:44

खारतुमः सूडान के लिये 101 दिवसीय प्रार्थना अभियान शुरु


सूडान में दक्षिणी सूडान के सम्भावित अलगाव पर, आगामी नौ जनवरी के लिये निर्धारित जनमत संग्रह के मद्देनज़र, बढ़ते राजनैतिक तनावों की पृष्टभूमि में, सूडान के लिये 101 दिवसीय प्रार्थना अभियान शुरु हो गया है।
21 सितम्बर को आरम्भ इस अभियान का लक्ष्य सूडान में शांति हेतु सभी धर्मों के लोगों से प्रार्थना का आग्रह है जो एक जनवरी यानि कलीसिया द्वारा घोषित विश्व शांति दिवस तक जारी रहेगा।
दक्षिणी सूडान उत्तरी सूडान से अलग होकर अपने लिये एक अलग देश का निर्माण करे या न करे यह निश्चित करने के लिये जनमत संग्रह आयोजित किया गया है। सन् 2005 में, सन् 1983 से जारी सूडानी गृहयुद्ध की समाप्ति पर हुए समझौते के अन्तर्गत उक्त जनमत संग्रह का वादा किया गया था।
खारतुम के धर्माध्यक्ष डेनियल आडवोक कूर ने "एड टू द चर्च इन नीड" कलीसियाई कल्याणकारी संस्था से कहा कि जनमत संग्रह के पूर्व ही अनेक स्थलों पर झगड़े और हिंसा हुई है इसलिये प्रार्थना अभियान शांति कायम रखने में निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है।









All the contents on this site are copyrighted ©.