2010-09-25 12:41:22

हिंसों की रिपोर्ट के लिये ‘हॉटलाईन’


भोपाल, 25 सितंबर, 2010 (उकान) मध्यप्रदेश ने एक ‘होटलाईन’ स्थापित किया है ताकि लोग वहाँ साप्रदायिक झगड़ों या हिंसा की रिपोर्ट दर्ज़ करा पायेंगे।
मध्यप्रदेश धर्माध्यक्षीय समिति के प्रवक्ता फादर आनन्द मुत्तुंगल ने बताया कि लोगों को इस हेल्पलाईन के सहारे केन्द्र को घटना की जानकारी देना है और हेल्पलाईन केन्द्र पुलिस को इसके बारे में सूचित करेगा।
फादर मुत्तुंगल ने बताया कि उन्होंने इस हेल्पलाईन की सुविधा उपलब्ध करायी है क्योंकि अलाहाबाद उच्च अदालत ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित 16वीं सदी के एक मस्जिद पर अपना फैसला सुनाने घोषणा की थी।
इससे देश में हिंसा की संभावना बढ़ गयी थी। विदित हो कि हिन्दु अतिवादियों ने सन् 1992 में मस्जिद को गिरा दिया था।
उन्होंने यह तर्क दिया था कि बाबर ने हिन्दु मंदिर को ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण कराया था।
मसजिद के ढह दिये जाने के बाद पूरा देश हिंसा की चपेट में आ गया था। विवादित भूमि के स्वामित्व की लड़ाई अभी अदालत में लंबित है। मध्यप्रदेश में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की गश्ती बढ़ा दी गयी है।
गौरतलब है कि अयोध्या विवाद पर शुक्रवार को आने वाले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल एक सप्ताह तक के लिए रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच का फैसला अब 24 को नहीं 28 सितंबर को होगी।











All the contents on this site are copyrighted ©.