2010-09-11 13:07:14

भोपाल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाये


भोपाल, 11 सितंबर, 2010 (उकान) उधर फ्लोरिडा में कुरान जलाओ योजना के स्थगगित होने के बावजूद मध्यप्रदेश की सरकार ने एहतियात के तौर पर मध्यप्रदेश के गिरजाघरों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम कर लिये हैं।
उक्त बात की जानकारी देते हुए पुलिस इंसपेक्टर जेनरल ए.के. सोनी ने कहा है कि प्रशासन ने ईसाई गिरजाघरों और प्रार्थनालयों की सुरक्षा के उपाय कर लिये हैं।
रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘कुरान जलाओ योजना’ की कड़ी आलोचना होने के बाद न्यूयार्क में ग्यारह सिंतबर में हुए आतंकवादी हमले की नवीं बरसी पर ‘डव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर’ के सदस्यों द्वारा किया जाने वाला ‘कुरान जलाओ अभियान’ को रोक दिया गया है।
गिरजाघरों को दी जाने वाली पुलिस सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए भोपाल धर्माप्रांत के फादर फ्रांसिस स्कारिया ने बताया कि पुलिस ने गिरजाघरों  की संख्या की जानकारी माँगी है ताकि उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान की जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा के लिये विशेष फोन नम्बर भी दिये हैं ताकि आपातस्थिति में पुलिस से तुरन्त संपर्क किया जा सके।
पुलिस इंसपेक्टर सोनी ने कहा कि प्रशासन शांति-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिये वचनबद्ध है।
विदित हो कि टकुरान जलाओ योजना’ की घोषणा के बाद ईसाई प्रार्थनालयों को भी उड़ाने की अज्ञात धमकियाँ प्राप्त होने लगीं थीँ।
बेतलेहेम चर्च के पास्टर संजय सोलोमोन ने उकान समाचार को बताया कि पुलिस ने 2 सितंबर से ही उनके गिरजाघर की पहरेदारी शुरु कर दी है और पल्लीवासी भी अपने स्तर से निगरानी रख रहे हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.