2010-09-11 13:08:39

प्रदर्शनकारियों ने गिरजाघर में आग लगाया


इस्लमाबाद 11 सितंबर, 2010 (एशियान्यूज) फ्लोरिडा के पास्टर तेर्री जोन्स की अपनी घोषित कुरान जलाओ योजना के वापस लेने का बावजूद पाकिस्तान इंडोनेशिया और अफगनिस्तान में उग्र प्रदर्शन जारी हैं।

उधर पाकिस्तान में प्रदर्शन कर रही एक उग्र भीड़ ने पाकिस्तान के एक गिरजाघर में आग लगा दी और अन्यों में आक्रमण किये।

एशियान्यूज़ ने बताया कि पाकिस्तान के नारोवल जिले के सैदपुर गाँव के गिरजाघर में आग लगा दिया गया और तीन अन्य गिरजाघरों में आक्रमण किया। कुछ अतिवादी प्रदर्शनकारियों ने यह धमकी भी दी कि यदि पास्टर ने कुरान जलाया तो वे पाकिस्तना के सभी प्रार्थनालयों को जला देंगे।

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान में 8 लाख ईसाई हैं। पाकिस्तान के ईसाइयों प्रतिनिधियों ने खुल कर पास्टर टेरी जोन्स की योजना की आलोचना की थी फिर भी पाकिस्तानी मुसलमानों ने उग्र प्रदर्शन किये और इससे पाकिस्तान के ईसाई में दहशत है।

लाहौर के धर्माध्यक्ष अलेक्सान्दर जोन्स मलिक ने कहा है कि टेर्री जोन्स ‘बेसुध’ हैं जो सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के प्रयास में हैं।

समाचार के अनुसार अफगनिस्तान के उत्तरी काबूल, फराह, बदघीस, घोर और हेरात में भी लोगों ने पास्टर जोन्स की योजना के विरोध में प्रदर्शन किये।













All the contents on this site are copyrighted ©.