2010-09-08 20:31:48

कोलकाता की धन्य मदर तेरेसा के नाम महागिरजाघर और डाक टिकट


कोसोभो, 8 सितंबर, 2010 (ज़ेनित) कोलकाता की धन्य मदर तेरेसा की जन्मशती और 5 सितंबर को उनकी मृत्यु के वर्षगाँठ के अवसर पर कोसोभो की राजधानी प्रिसतिना में एक महागरिजाघर को मदर तेरेसा के नाम पर समर्पित किया गया।
ज़ेनित समाचार ने बताया कि हज़ारों की संख्या में लोग एकत्र हुए और उन्होंने अर्धनिर्मित महागिरजाघर को मदर तेरेसा को समर्पित किया।
प्रिसतिना में निर्माण किये जा रहे इस महागिरजाघर का निर्माण प्रिसतिना नगरपालिका की देखरेख में चल रहा है।
इसके निर्माण के लिये अनेक यूरोपीय कैथोलिक मिशन की संस्थाओं ने आर्थिक मदद दी है। महागिरजाघर की उँचाई कोसोभो के मकानों से सबसे उँची बनायी जा रही है। विदित हो कोसोभा मुसलिम बहुल राष्ट्र है और यहाँ कुछ काथलिक और ऑर्थोडोक्स कलीसिया के सदस्य रहा करते हैँ।
5 सितंबर को मदर तेरेसा के आदर में एक शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें जिसमें हज़ारों लोगों ने अपने परंपरागत् वस्त्र पहन कर इसमें हिस्सा लिया। कई लोगों ने अपने हाथ में अल्बेनियन झंडे लेकर जुलूस में भाग लिया।
लोगों का मानना है कि मदर तेरेसा का कोसोभो से के लोगों से निकट का संबंध क्योंकि वे पड़ोसी राष्ट्र एक अल्बेनिया की नागरिक थीं। कोसोभो ने मदर तेरेसा के नाम एक डाक टिकट भी जारी किया।









All the contents on this site are copyrighted ©.