2010-08-12 17:32:34

श्रीलंका के धर्माध्यक्षों ने सैन्य शासन समाप्त करने के लिए सरकार से पहल करने की माँग की


श्रीलंका में लम्बे गृहयुद्ध के बाद देश के उत्तरी और दक्षिणी प्रान्तों के मध्य मेलमिलाप के लक्ष्य को पाने के लिए किये जा रहे प्रयासों को गति प्रदान करने के लिए काथलिक कलीसियाई अधिकारी जोर दे रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सरकार से सैन्य शासन को समाप्त कर नागरिक अधिकारों को बहाल करने की माँग की है।
कोलम्बो के महाधर्माध्यक्ष माल्कम रंजीत ने कहा कि मेलमिलाप के लिए सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि कलीसिया द्वारा देश के दक्षिण भाग में कहे गये वक्तव्य पीडि़त लोगों की स्थिति को बदतर नहीं बनाये। महाधर्माध्यक्ष महोदय ने कहा कि देश में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कलीसिया सक्रिय रूप से काम करते रहने के लिए कृतसंकल्प है।








All the contents on this site are copyrighted ©.