2010-07-29 17:40:54

पेरू के धर्माध्यक्षों द्वारा निर्धनों की जरूरतों का स्मरण करने का आग्रह


पेरु के धर्माध्यक्षों ने 28 जुलाई को जारी स्वतंत्रता संदेश में देश के नागरिकों का आह्वान किया कि वे निर्धन पेरूवासियों की जरूरतों का स्मरण करें। संदेश में कहा गया है कि पेरू के निर्धनतम लोगों की स्थिति देश के अन्य नागरिकों को उदासीन नहीं बनाये। यह एक ऋण है जिसे चुकाया जाना है और यह ऋण जो हम हजारों भाईयों और बहनों के चेहरे पर देखते हैं वे ईश्वर की संतान को प्राप्त होनेवाली प्रतिष्ठा से वंचित हैं। इसलिए समय आ गया है कि उन कानूनों के प्रसार को प्राथमिकता दें जो लोगों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करे। ऐसा करते समय मानव प्राणी, मानव परिवार तथा मानव समाज के स्वभाव का भी ख्याल रखा जाये। पेरू की आबादी का 88 प्रतिशत काथलिक हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.