2010-07-28 13:39:24

बगदाद के सहायक धर्माध्यक्ष अंद्रेयस अबौना की मृत्यु


बगदाद, इराक 28 जुलाई 2010 (ज़ेनित) बगदाद के सहायक धर्माध्यक्ष अंद्रेयस अबाउना की मृत्यु एरबिल में हो गयी। वे 67 साल के थे।

ज़ेनित समाचार के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण किडनी की असफलता बताया गया । 27 जुलाई मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार अंकावा कर दिया गया।

यूखरिस्तीय समारोह की अध्यक्षता बगदाद के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल एम्मानुएल तृतीय देल्ली ने की। एरबिल के महाधर्माध्यक्ष बाशर वार्दा ने अपने भाई बिशप अद्रेयस अबाउना के बारे कहा कि लोग उन्हें ‘ स्माइलिंग बिशप ’ के रूप में जानते थे। वे सदा ही मुस्काराया करते थे चाहे सुखद पल हों या जीवन की विपरीत परिस्थितियाँ।

धर्माध्यक्ष अंद्रेयस का जन्म 23 मार्च सन् 1943 ईस्वी में इराक के बेदार में हुआ था। उन्होंने 14 साल की आयु में सेमिनरी में प्रवेश किया और  उनका पुरोहिताभिषेक सन् 1966 ईस्वी में हुआ। बगदाद की कलीसिया के सेवार्थ उन्होंने अपनी जीवन के 20 वर्ष दिया।

उन्होंने  इंगलैंड में एक पुरोहित के रूप में 11 सालों तक कालडियन और सिरियन कैथोलिक कलीसिया के निदेशक के रूप में बिताया।  संत पापा जोन पौल द्वितीय ने उन्हें सन् 2002 में इराक युद्ध के पहले बगदाद का सहायक धर्माध्यक्ष बनाया था।

धर्माध्यक्ष अंद्रेयस के बारे में बताते हुए किरकुक के महाधर्माध्यक्ष लुईस साको ने कहा कि धर्माध्यक्ष अद्रेयस अबौना खुले विचार वाले विनीत व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर कलीसियाई एकता के लिये अपना योगदान दिया।
 









All the contents on this site are copyrighted ©.