2010-07-15 17:58:41

अमरीका में सीरो मलंकारा काथलिक चर्च के लिए प्रेरितिक धर्मक्षेत्र की रचना


(न्यूयार्क जेनिथ 14 जुलाई) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने अमरीका में सीरो मलंकारा काथलिक चर्च के लिए प्रेरितिक धर्मक्षेत्र की रचना करते हुए त्रिवेन्द्रम के मेजर आर्कीएपार्की फादर थोमस नायकम्परमपिल को इसका पहला धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। 49 वर्षीय माननीय नायकम्परमपिल को कनाडा तथा यूरोप में रहनेवाले सीरो मलंकारा काथलिकों का अपोस्तोलिक विजिटर भी नियुक्त किया गया है। माननीय थोमस नायकमपरमपिल का जन्म पतनामथिटा जिले के मयलापरा में 6 जून 1961 को हुआ था। उन्होंने उच्च विद्यालय की पढा़ई समाप्त कर त्रिवेन्द्रम के पातोम स्थित संत अलोसियस माईनर सेमिनरी में प्रवेश किया और पुणे स्थित पेपल सेमिनरी में पौरोहितिक अध्ययन किया। वे 29 दिसम्बर 1986 को पुरोहित अभिषिक्त हुए। उन्होंने रोम स्थित परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डाक्टरेट की डिग्री ली है।

सीरो मलंकारा चर्च अपना मूल प्रेरित संत थोमस में देखती है। सन 1930 में मलंकारा आर्थोडोक्स सीरियन चर्च से अलग होने के बाद इस चर्च ने रोमी कलीसिया के साथ सामुदायिक्ता स्थापित की। सन 2006 में पूर्वी रीति की इस कलीसिया को मेजर आर्की एपिस्कोपल चर्च का दर्जा दिया गया। वर्तमान समय् में इसका नेतृत्व मेजर आर्च विशप बोसोलियोंस क्लेंमींस कर रहे हैं। इस क्षेत्र में आठ धर्मप्रांत तथा लगभग 5 लाख विश्वासी है।

सीरो मलंकारा काथलिक समुदाय ने न्यूयार्क में सन 1984 में स्वयं को संगठित करना शुरू किया। इस समय कनाडा और अमरीका में लगभग 10 हजार सीरो मलंकारा काथलिक विश्वासी हैं। यहाँ 16 पल्लियाँ और 15 मिशन स्टेशन स्थापित किये गये हैं जहाँ लगभग 30 पुरोहित और 34 धर्मसमाजी लोगों को अपनी सेवा अर्पित कर रहे है।








All the contents on this site are copyrighted ©.