2010-06-26 18:16:03

बेल्ज़ियम में छापामारी पर वाटिकन को ‘गहरा सदमा’


वाटिकन सिटी, 25 जून, 2010 (ज़ेनित) वाटिकन ने बेल्जियम सरकारी अधिकारियों द्वारा बाल यौन दुराचार के गुप्त दस्तावेज़ों की खोज़ के सिलसिले में दो पूर्व कार्डिनलों के कब्रों के  खोदे जाने पर ‘गहरा सदमा’ व्यक्त किया है।

जेनित समाचार के अनुसार स्थानीय पुलिस ने मलिनेस ब्रसेल्स महाधर्मप्रांत के मुख्यालय में वृहस्पतिवार को साढ़े दस बजे छापा मारा।

यह वही स्थान है जहाँ पर धर्माध्यक्षों की मासिक सभा चल रही थी। उन्होंने धर्माध्यक्षों को 9 घंटों तक रोके रखा और मेचेलेन महागिरजाघर के कार्यालय में  खोजबीन की।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों ने ब्रसेल्स महाधर्मप्रांत की करीब पाँच सौ गुप्त दस्तावेज़ों को भी अपने कब्ज़े में कर लिया है।

इन सब दस्तोवेज़ों को यौन दुराचार की समस्या को सुलझाने के लिये बनी आयोग के अध्यक्ष पीटर अदरियसेसे के लूवेन स्थित कार्यालय से अपने कब्ज़े में कर लिया है।

समाचार में यह भी बताया गया है कि अधिकारियों ने ब्रसेल्स के पूर्व धर्माध्यक्ष कार्डिनल गोडफ्रिड दानिल्स के घर में भी छापामारी की।

वाटिकन ने एक बयान जारी कर कहा कि इस छापामारी से वाटिकन को ‘तीव्र सदमा’ पहुँचा है। यह कब्रस्थान के नियमों का उल्लंघन है। उस कब्रस्थान में कार्डिनल जोजेफ अर्नेस्ट वैन रोय और कार्डिनल लेओन जोसेफ सुनेन्स को दफ़नाया गया है।  इसके साथ वाटिकन ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि बाल यौन दुराचार संबंधी दस्तावेज़ों को जिन्हें पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है उनपर शोषित हुए बालकों का अधिकार है।

घटना की जानकारी देते हुए बेल्जियम के धर्माध्यक्ष ने कहा कि जब पुलिस धर्माध्यक्ष परिसर में आयी तो उन्होंने बस इतना कहा कि इस धर्माप्रांत में बाल यौन शोषण की घटनायें हुईं हैं इसलिये पुलिस छानबीन करना चाहती है।

धर्माध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने उनके मोबाइल फोन में ले लिये और कहा कि वे तबतक घर में बने रहें, जबतक छानबीन पूरी नहीं हो जाती है।

धर्माध्यक्षों से कई प्रश्न भी किये। धर्माध्यक्षों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने उनके साथ जो कुछ किया वह ‘अस्वीकार्य और आपत्तिजनक’ था पर उन्हें न्यायपालिका  पर पूरा भरोसा है ।









All the contents on this site are copyrighted ©.