2010-06-12 16:46:15

धर्मबहन के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक गिरफ्तार


भारत के उड़ीसा राज्य में पुलिस ने सन 2008 में हुई ईसाई विरोधी हिंसा के समय काथलिक धर्मबहन के साथ किये गये बलात्कार के आरोप में एक स्थानीय नेता पंडित भीषी माजी को गिरफ्तार किया है जो कंधमाल जिले में भाजपा की स्थानीय ईकाई के सचिव हैं। उनपर धर्मबहन के साथ बलात्कार करने सहित 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ईसाईयो का आरोप है कि भीषी माजी ने हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा किये गये अनेक हमलों की अगुवाई की थी। उस समय कंधमाल जिले में चलाये जा रहे पास्टोरल सेन्टर के निदेशक फादर थोमस चेल्लन और धर्मबहन के साथ भीड़ ने मारपीट की तथा धर्मबहन का शीलहरण किया गया था। भीषी माजी पर 28 वर्षीय धर्मबहन के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने की साजिश करने तथा धर्मप्रांतीय सामाजिक सेवा केन्द्र में आगजनी करने का भी आरोप है। भीषी माजी को पुलिस ने 10 जून को कुदुटुल्ली से उन्हें गिरफ्तार किया जहाँ वह छिप रहा था। धर्मबहन का मामला देख रहे वकील मानासा रंजन सिंह ने कहा कि इस गिरफ्तारी का निश्चय प्रभाव होगा तथा न्याय खोज रहे लोगों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय राजनैतिक संरक्षण मिलने के बावजूद दो साल बाद भीषी माजी को गिरफ्तार किया गया है। अब वह बच नहीं सकता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.