2010-06-11 17:33:57

ख्रीस्त पुरोहिताई के आधार हैं



कार्डिनल महोदय ने पुरोहितों के वर्ष को पुरोहितों के लिए महान उपहार और ईश्वर की कृपा संज्ञा दी। उन्होंने यह आशा व्यक्त की नवीकरण के लिए की गयी उम्मीद का फल भविष्य में दिखाई देगा। पवित्र आत्मा की शक्ति नयापन लाता तथा पवित्र करता है। सर्वत्र अर्पित प्रार्थना और त्याग तपस्या के कारण आनन्दपूर्ण पौरोहितिक साक्ष्य देखे जायेंगे। हमारे युग की मानवता के नवीनीकरण के लिए यह नवीकृत सुसमाचार अपना योगदान देता है। उन्होंने कहा कि पुरोहित लोगों के लिए ईश्वर का वरदान हैं। वे ख्रीस्त को व्यक्तिगत रूप से देते हैं जो मार्ग, सत्य और जीवन हैं। ऐसा प्रकाश जो हमारे कदमों को उजाला देता है। प्रेम जो अमीम प्यार है और प्यार जो सीमारहित है। कार्डिनल लोवेरा ने कहा कि पुरोहित हमें ईश्वचन सुनाते हैं, वे हमें ईश्वर के समीप लाते हैं। शुभ समाचार हममें आशा भरता है तथा ईश्वर की ओऱ से हमें क्षमा और मेलमिलाप की कृपा दिलाता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.