2010-06-01 12:25:43

बांगलादेशः इस्लामी दलों के आह्वान के बाद फेसबुक पर लगी पाबन्दी


इस्लामी पार्टियों की मांग के बाद बांग्लादेश की सरकार ने फेसबुक पर पाबन्दी लगा दी है। विगत शुक्रवार को, जुम्मा की नमाज़ के बाद, फेसबुक एवं यू ट्यूब के विरुद्ध, इस्लामी पार्टियों द्वारा आयोजित विरोध में हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आये थे। इन दो इन्टरनेट साईटों पर ईश निन्दा का आरोप लगाया गया है।

बांगलादेश टेलेकमयूनिकेशन्स रेग्युलेटरी कमिशन के अध्यक्ष मुहम्मद देलवार ने कहा कि देश की अधिकांश मुसलमान जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचने के कारण उक्त निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि अपकीर्तिकर पन्नों को हटा लिये जाने के बाद फेसबुक से पाबन्दी हटा दी जायेगी।

विरोधियों का मानना है कि बांग्लादेश विश्व का द्वितीय विशाल मुसलमान देश है इसलिये सरकार को संसद में यह मुद्दा उठाना चाहिये।

फेकबुक पर ईश निन्दा का आरोप है क्योंकि कुछ उपभोक्ताओं ने "प्रत्येक मुहम्मद की तस्वीर खींचे दिवस" का आयोजन कर हज़रत मुहम्मद की तस्वीर बनाने का लोगों से आग्रह किया था। ग़ौरतलब है कि इस्लाम धर्म में हज़रत मुहम्मद की तस्वीर बनाना या उनका ग्रैफिक रेप्रेज़ेनटेशन करना अपमानजनक एवं ईश निन्दा माना जाता है।










All the contents on this site are copyrighted ©.