2010-05-22 17:00:45

म्यांमार में कलाय धर्मप्रांत की रचना


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने म्यांमार में कलाय धर्मप्रांत की रचना करते हुए मान्यवर फेलिक्स लियान केन्ह थांग को इसका पहला धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। मंडालाय महाधर्मप्रांत के अंतर्गत हाक्का धर्मप्रांत से क्षेत्र लेकर कलाय धर्मप्रांत की रचना की गयी है। कलाय धर्मप्रांत की चौहदी इस प्रकार है- पूर्व में मितकियीना धर्मप्रांत और दक्षिण में मंडालाय महाधर्मप्रांत और हाक्का धर्मप्रांत। कलाय धर्मप्रांत में काथलिकों की संख्या 49165 है। यहाँ 20 पल्लियाँ में 26 धर्मप्रांतीय पुरोहित, 84 धर्मसमाजी, 29 गुरूकुल छात्र तथा 120 धर्मशिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.