2010-04-29 17:02:26

वसई धर्मप्रांत के पुरोहित फादर पीटर बोमबाचा की हत्या


मुम्ब्ई में वसई धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष निवास से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बबूला में 74 वर्षीय पुरोहित फादर पीटर बोमबाचा की हत्या कर दी गयी। हत्या का कारण अज्ञात है। वसई के धर्माध्यक्ष फेलिक्स मचाडो गुरूवार सुबह घटना स्थल पर पहुँचे। पुरोहित की हत्या से दु-खित और शोकित धर्माध्यक्ष मचाडो ने एशिया समाचार सेवा से कहा कि फादर पीटर विश्वास से भरे पुरोहित थे जो धर्म या जाति का भेदभाव किये बिना कलीसिया और सबलोगों की सेवा करते रहे थे। वे निर्धनों और परित्यक्त लोगों की सहायता करने के लिए सदा तत्पर रहते थे। धर्माध्यक्ष ने कहा कि जब एक व्यक्ति सेवा करने के बुलावे का जवाब देता है तो वह ईश्वर और लोगों की सेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देता है। स्व. फादर पीटर की मृत्यु भारत और कलीसिया के लिए फलप्रद होगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.