2010-01-19 12:40:22

श्री लंकाः धन्य जोसफ वाज़ को समर्पित जयन्ती वर्ष आरम्भ


श्री लंका के कुरुनेगाला नगर में, 14 जनवरी को भव्य ख्रीस्तयाग समारोह से धन्य जोसफ वाज़ को समर्पित जयन्ती वर्ष आरम्भ हो गया जो 16 जनवरी 2011 को समाप्त होगा। जोसफ वाज़ के निधन की तृतीय शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री लंका के काथलिक धर्मानुयायी जयन्ती वर्ष मना रहे रहे हैं। श्री लंका के प्रेरित कहे जानेवाले जोसफ वाज़ को सन् 1995 में स्व. सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय ने धन्य घोषित कर वेदी का सम्मान प्रदान किया था।

जोसफ वाज़ का जन्म भारत के पुर्तगाली उपनिवेश गोवा में सन् 1651 ई. को हुआ था। सन् 1676 ई. को आप पुरोहित अभिषिक्त किये गये तथा 1687 में सेवा हेतु श्री लंका पहुँचे। 24 वर्षों तक श्री लंका में सेवाएँ अर्पित करने के बाद सन् 1711 ई. में वहीं आपका निधन हो गया था। श्री लंका के लोगों की प्रार्थना है कि शीघ्रातिशीघ्र धन्य जोसफ वाज़ को सन्त घोषित कर दिया जाये।









All the contents on this site are copyrighted ©.