2010-01-09 13:02:02

बम विस्फोट में मिशनरी फादर जियान की मृत्यु


ट्यूनिस 9 जनवरी, (2010 ज़नित) अफ्रीका के ट्यूनिस में कार्यरत इतालियन मिशनरी फादर जियान बातिस्ता माफी की मृत्यु एक बम विस्फोट में हो गयी।

ज़ेनित समाचार के अनुसार घटना के समय फादर जियान ' इंस्टीट्यूट ऑफ एराबिक लिटरेचर ' नामक पुस्तकालय में कार्य कर रहे थे।

विस्फोट 5 जनवरी मंगलवार अपराह्न हुआ और पूरे पुस्तकालय में आग लग गयी। 54 वर्षीय फादर जियान आग से झुलस गये और पुस्तकालय की फर्श पर मृत पाये गये।

फादर जियान के प्रान्ताध्यक्ष फादर जोस मरिया कनताल के अनुसार बम विस्फोट के तुरन्त बाद ही जब लोग वहाँ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि फादर बातिस्ता आग की लपट के बीच फर्श पर पड़े हुए थे।

जब तक आग बुझानेवाली टीम पहुँची और उन्हें आग से बाहर निकालने का प्रयास किया फादर बुरी तरह से जल गये थे। फादर कानताल ने बताया कि पुलिस बम विस्फोट के कारणों का पता लगा रही है।

पुस्तकालय का 60 प्रतिशत भाग जल गया है। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी फादर बातिस्ता के परिवार तक पहुँचा दी गयी है। उन्होंने बताया कि फादर बातिस्ता के माता-पिता जीवित हैं।

ज्ञात हो कि बातिस्ता ने 26 सालों तक अफ्रीका में अपनी सेवायें दीं। पुस्तकालय में कार्य करने के पूर्व फादर बातिस्ता माली, इटली और मिस्र में अपनी प्रेरिताई का निर्वाह करते रहे थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.