2010-01-04 13:52:25

गोवा के कोल्भा पल्ली के ईसाइयों का हिंसात्मक प्रदर्शन



पणजी, 4 जनवरी, 2010 (उकान)। गोवा के कोल्भा पल्ली के ईसाइयों ने हिंसात्मक प्रदर्शन किये जब गाँव के प्रमुख ने पल्ली पुरोहित को बदनाम करने के लिये एक ऑडियो सीडी बाँटा।
कोल्भा के ईसाइयों ने गुस्से में आकर कथित ग्राम पंचायत के सदस्य कालभेर्ट गोनजालभेस के घर के सामने प्रदर्शन किये और उसके घर को ध्वस्त कर दिया।
ऊका समाचार के अनुसार कालभेर्ट गोनजालभेस ने ऑडियो सीडी में पल्ली पुरोहित दियोगो फरनन्डेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने स्कूल के पैसों में हेराफेरी की है और एक महिला के साथ उनके अवैध सम्बन्ध हैं।
जैसे ही ऑडियो सीटी पल्ली वासियों के हाथ पड़ी उन्होंने इसका विरोध किया और इसके विरोध में 29 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन किये।
लोगों ने इसकी जानकारी गोवा के अधिकारियों को दी और इसकी सूचना गोवा के मुख्यमंत्री तक भी पहुँचायी गयी।
लोगों ने माँग की है कि गोनजालवेस को अविलंब गिरफ़्तार किया जाये। गोनजालवेस लोगों के रोष का आभास पाते ही गाँव से फ़रार बताया जा रहा है।
पल्ली समिति के ही एक सदस्य जेसोन अनदरादे ने बताया कि सीडी के आरोपों से पल्ली वासियों में रोष हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पल्ली में मई महीने से ही तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ है जब किसी ने पल्ली पुरोहित के विरुद्ध दुष्प्रचार किये थे।
लोगों ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट भी लिखायी थी पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। पल्ली के एक सक्रिय सदस्य रेने मेस्किता ने बताया कि पल्ली में एक गुट है जिन्होंने पहले भी पल्ली पुरोहितों को बदनाम करने का प्रयास किया था।
उन्होंने बताया कि पिछले 16 सालों में जब भी इस गुट ने पाया कि पैसे के मामलों में पुरोहित उनसे सहमत नही हैं तो इसने उन्हें बदनाम किया है।
कोल्भा पुलिस अधीक्षक एडवि कोलाको ने बताया कि जो लोग सीडी कांड से जुड़े हुए है उनके विरुद्ध में मुक़द्दमा दायर किया जा चुका है और इस संबंध में खोजबीन की जा रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर पल्ली पुरोहित फादर फ्रांसिस कालदियेरा ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।











All the contents on this site are copyrighted ©.