2010-01-02 12:57:48

आनन्दधाम में अंतरधार्मिक क्रिसमस भोज का आयोजन


भोपाल 2 जनवरी, 2010 (उकान) भोपाल महाधर्मप्रांत ने 25 दिसंबर को वृद्धों के लिये बनाये गये एक सेवा संस्थान ' आनन्दधाम ' में एक अंतरधार्मिक भोज का आयोजन किया।
फादर आनन्द मुत्तुंगल ने बताया कि इस अंतरधार्मिक भोज के आयोजन के द्वारा वे साम्प्रदायिक सद्भावना और बड़े दिन के संदेश को लोगों तक पहुँचाना चाहते थे।
जब 27 दिसंबर को कुछ ईसाइयों ने इस संस्था के सदस्यों के साथ भोज किया तो उन्होंने आनन्दधाम के निवासियों के लिये क्रिसमस केक और कुछ उपहार भी बाँटे।
ज्ञात हो कि आनन्दधाम का संचालन सेवा भारती नामक एक स्वयंसेवी संस्था करती है। सेवा भारती एक ऐसी संस्था है जो आदिवासियों के बीच विकास का कार्य करती है। सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अंग ही है।
विदित हो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर बार-बार ये आरोप लगते रहे हैं कि ईसाई विरोधी गतिविधियों मे इसी संस्था के सदस्यों का हाथ है।
आनन्दधाम के संचालक राजेन्द्र मिश्रा ने काथलिक कलीसिया के प्रतिनिधियों का बड़े उत्साह से स्वागत किया और कहा ईसाइयों का आनन्दधाम आना भ्रातृप्रेम का एक सुन्दर नमूना है।
ज्ञात हो कि वृद्धों के चलाये जा रहे इस आश्रम में 13 पुरुष और 9 महिलायें रहती हैं। उनकी आयू 60 साल से अधिक है।
राजेन्द्र ने कहा कि काथलिक प्रतिनिधियों के सकारात्मक पहल की सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सेवा के कार्य मिलजुल कर करने से आपसी नासमझी दूर होगी और लोग एक-दूसरे पर विश्वास कर पायेंगे।
भोपाल के महाधर्माध्यक्ष लेओ कोरनेलियो ने कहा कि आपसी मिलन और पर्व-त्योहार मिल-जुल कर मनाने से हिन्दुओं और ईसाइयों संबंध सौहार्दपूर्ण हो सकेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.