2009-12-14 18:20:22

चार मिशनरियों की हत्या से संत पापा शोकित


वाटिकन सिटी, 14 दिसंबर, 2009 (सेदोक)। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने अफ्रीका में हुए चार मिशनरियों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संत पापा ने अपने शोक संदेश की अभिव्यक्ति उस समय की जब वे 13 दिसंबर को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में परंपरागत रविवारीय देवदूत प्रार्थना के लिये एकत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

संत पापा ने कहा कि विगत सप्ताह उन्हें चार मिशनरियों के मारे जाने का दुःखद समाचार सुनाया गया। समाचार के अऩुसार फादर दानियेल चिजिमया नकामागा, फादर लुईस बोलोनडेल, फादर जेरी रोच और सिस्टर देनिसे कहाम्बू की ह्त्या कर दी गयी।

संत पापा ने कहा कि वे मृतक के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं और उन्हें अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन देते हैं।

जेनित समाचार के अनुसार 51 वर्षीय फादर दानिये को 6 दिसंबर रविवार को कोंगो के बुकाउ के कबारे स्थित उनके निवास में ही गोली मार दी गयी।

दो दिन बाद, 8 दिसंबर को बुकाउ की तरापिस्ट मठ की सिस्टर देनिसे को भी गोली से घायल कर दिया गया जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी।

उधर दक्षिणी अफ्रीका के दीपसलूट में कार्यरत 70 वर्षीय फादर लुईस बोलोनडेल की हत्या भी 6 दिसंबर को ही की गयी। और केन्या में कार्यरत 68 वर्षीय आयरिस फादर जेरेमिया रोचे को अज्ञात बन्दूकधारियों ने 11 दिसंबर की रात्रि में उनके अपने निवास में ही गोली मार दी।

संत पापा ने कहा कि इन सभी मिशनरियों ने सुसमाचार का साक्ष्य वफ़ादरी से दिया है। संत पापा ने आगे कहा कि उन्होंने इस बात को सीख लिया था कि किस तरह से सुसमाचार का प्रचार करना है और इसके लिये उन्होंने अपने जान को भी दाँव पर लगा दिया।

संत पापा ने इस बात को दुहराया कि वे मृतकों के परिवार के शोकित सदस्यों के साथ संवेदना प्रकट करते हैं।

उन्होंने मृतकों की आत्माओं को अनन्त शांति के लिये प्रार्थना की और परिजनों को के लिये ईश्वरीय दिलासा और ढ़ाढस कामना की।








All the contents on this site are copyrighted ©.