2009-12-09 13:28:35

बुराई का जवाब अच्छाई से दें- संत पापा


वाटिकन सिटी, 9 दिसंबर, 2009। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने कहा है कि वायु प्रदुषण वातावरण के लिये जिस प्रकार जहरीला है उसी प्रकार हमारी बुरी आत्मा का प्रदुषण मानव को उदास कर देता है और इसकी गु़लामी से मानव आत्मारहित हो जाता है।

संत पापा ने उक्त बातें उस समय कहीं जब वे माता मरिया के निष्कलंक गर्भागमन का परंपरागत त्योहार मनाने रोम स्थित स्पानया के प्राँगण गये और लोगों को सम्बोधित किया।

संत पापा ने वहाँ पहुँच कर टोकरी में रखे गुलाब के फूलों पर आशिष दी और बाद में निष्कलंक माता मरिया के चरणों में अर्पित किया।

संत पापा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शहरी प्रदुषण और माता मरिया के निष्कलंक या प्रदुषण रहित जीवन पर चर्चा की है।

संत पापा ने कहा कि ईसाई शहरों में माता मरिया का विशिष्ट स्थान है। हम जहाँ भी जायें गिरजाघरों, दीवारों और चित्रकलाओं में वह विद्यमान है और अपने बच्चों को अपनी पवित्र उपस्थिति का आभास दिलाती रहती है।

संत पापा ने संत पौल के शब्दों को दुहराते हुए कहा कि जब जब शहर में पाप बढ़ता है तब ईश्वर की कृपा भी बढ़ती जाती है।

पोप ने कहा कि निष्कलंक माता आज लोगों से कह रही है कि वे जीवन से घबराये नहीं क्योंकि येसु ने पाप और बुराई पर विजय प्राप्त कर ली है और दुनिया को बचा लिया है।

संत पापा ने इस पर बल देकर कहा कि हमारे समाचार पत्र रोज दिन ' बुरी ख़बर ' लाते रहते हैं जिससे लगता है कि दुनिया बदतर होती जा रही है ऐसे समय में इस ' सुखद समाचार ' को दुहराये जाने की आवश्यकता है कि येसु ने पाप बुराई और मृत्यु पर विजय प्राप्त कर ली है।

संत पापा ने कहा कि हमारी दुनिया को माता मरिया की आवश्यकता है जो हमें इस विजय का आभास दिला कर आशा प्रदान करती है। आज की मीडिया हमें जो समाचार देती है वह हमें मूक दर्शक बना रही है पर हम जानें कि हम सभी ' भलाई के कार्यकर्ता ' हैं।

हम शहर में फैले प्रदुषण की शिकायत करते हैं जिस साफ किया जाना चाहिये। पर उससे भी बड़ी ज़रूरत है दिल के प्रदुषण को साफ करने की जो जिसके कारण हमारा शरीर ' चेहरारहित मांस ' या वस्तु मात्र बन कर रह जाती है जिसे खरीदा और बेचा जा सकता है।

इस अवसर पर संत पापा ने उन लोगों की तारीफ़ की जो चुपचाप भला कार्य करते जाते हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया की हर बुराई का जवाब अच्छाई से दिये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज माता मरिया हमें कह रहीं हैं कि जब बुराई बढ़ती है तो ईश्वरीय कृपा का झरना तेजी से बहने लगता है। आज इस हम अपने ह्रदय में बहने दें ताकि हमारा घर, शहर, परिवार और दुनिया सुन्दर, बेहतर और आशापूर्ण हो सके।









All the contents on this site are copyrighted ©.