2009-11-28 09:07:49

माता मरिया के आदर में नौदिवसीय प्रार्थना का आयोजन


वाटिकन सिटी, 27 नवम्बर, 2009। रोम में निष्कलंक माता मरिया के आदर में नौ दिनों तक चलने वाले नोविना में नौ कार्डिनलों ने अपने भाग लेने की पुष्टि कर दी है। नोवेना का आरंभ 29 दिसंबर रविवार से होगा।
रोम में माता मरिया के निष्कलंक गर्भागमन पर्व के पूर्व नौदिवसीय प्रार्थना का आयोजन येसु के बारह चेलों के आदर में बने महागिरजाघर में 15वीं सदी से होता रहा है।
इस महागिरजाघऱ को ' रोमन बसिलिका देई सान्ती दोदिची अपोस्तोली ' अर्थात पवित्र 12 प्रेरितों का महागिरजाघर के नाम से जाना जाता है।
वाटिकन समाचार के अनुसार रोज दिन की प्रार्थना सभा का संचालन का भार अलग-अलग कार्डिनलों को दिया गया है।
प्रवचन देने के लिये कार्डनल मोनसिनयोर स्तेफानो दे फियोरे को चुना गया है। कार्डिनल फियोरे मरियन थियोलोजिकल फैकल्टी के सदस्य हैं।
इटली के धार्मिक सूचना केन्द्र ने ख़बर दी है कि 15वीं सदी से चले आ रहे मरिया के प्रति इस भक्ति का आरंभ संत फ्रांसिस्कन महागिरजाघर में हुआ था।
बाद में पोप सिक्सतुस चौथे ने इस मरिया-भक्ति को किये जाने की आधिकारिक घोषणा की और तब से इस मरिया के इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।
ज्ञात हो कि माता के निष्कलंक गर्भागमन का त्योहार पूरे विश्व में 8 दिसंबर को मनाया जाता है।
सीएनए समाचार सूत्रों के अनुसार इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें भी इस नौ दिवसीय समारोह में हिस्सा लेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.