2009-11-12 15:25:51

सर्व धर्म मैत्री संघ द्वारा धर्माध्यक्ष देव प्रसाद गनावा का अभिनन्दन


झाबुआ के धर्माध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार राजस्थान के उदयपुर आने पर धर्माध्यक्ष देव प्रसाद गनावा का एक अंतर धार्मिक समूह ने अभिनन्दन किया। उदयपुर पटेल सर्कल स्थित सर्वधर्म मैत्री संघ के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्मसंघ के अनेक सदस्यों और शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने धर्माध्यक्ष महोदय का अभिनंदन किया। धर्माध्यक्ष गनावा सर्वधर्म मैत्री संघ के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। सिक्ख नेता सुजान सिंह ने धर्माध्यक्ष महोदय को राजस्थानी पगड़ी से सम्मानित करते हुए कहा कि वे बहुत सरल और धार्मिक व्यक्ति हैं तथा अन्यों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उदयपुर स्थित मैत्री सदन के निदेशक रहते समय वे बहुत ही सक्रिय रहे थे। धर्माध्यक्ष गनावा के अभिनंदन समारोह के समय उदयपुर के धर्माध्यक्ष जोसेफ पाथालिल, श्रीमती विद्या भट्टाचार्य और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मैत्री सदन के निदेशक डा़ नोरबर्ट हेरमन एसवीडी के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्य़क्रम का आयोजन किया गया।







All the contents on this site are copyrighted ©.