2009-10-23 16:59:11

चुनाव में विजयी कांग्रेस दल विकास संबंधी नीतियों को लागू करे


भारत में मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेशियस ने महाराष्ट्र राज्य में कांग्रेस पार्टी की जीत को राज्य के भविष्य के लिए अच्छा कहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नीतियों की पुष्टि है तथा राज्य में स्थायी सरकार पाने की जनता की इच्छा है। महाधर्माध्यक्ष की कामना है कि चुनाव में विजयी दल विकास संबंधी नीतियों को लागू करेंगे जिसे उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान काल के समय प्रचारित किया था तथा गरीबों विशेष कर ग्रामीण इलाकों में लोगों के हित में प्रभावी रूप से कार्य़ करेगी। चुनाव अभियान के समय कार्डिनल महोदय ने विश्वासियों से आग्रह किया था कि वैसे उम्मीदवारों को अपना मत दे जो संविधान का सम्मान करते हैं तथा भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है तथा देश के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करने की साक्षी देते हैं। उन्होंने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि कलीसिया किसी एक दल के पक्ष में नहीं है लेकिन उन राजनीतिज्ञों का विरोध करती है जो विभाजन और विद्वेष उत्पन्न करते हैं। कलीसिया धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने पर बल देती रही है। कार्डिनल महोदय ने कहा कि मुम्बई सिटी भारत में विभिन्न जातीय समूहों और संस्कृतियों के मध्य सह अस्तित्व की संभावना का प्रतीक रहा है। इसलिए उनकी आशा है कि राज्य में सरकार समावेशी नीतियों को अपनायेगी तथा सामान्य हित की पुष्टि करने के लिए विकास का प्रसार करेगी। विकास के लिए सामाजिक सौहार्द और सहिष्णुता के माहौल को अपरिहा्र्य बताते हुए उन्होंने रेखांकत किया कि संस्कृतियों और धर्मों की विविधता मुम्बई और देश की समृद्धि और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.