2009-10-12 12:38:06

हैन्सेल जीसूजा ' जनता के प्रतिनिधि ' बनाये गये


मुम्बई, 12 अक्तूबर, 2009। हैन्सेल जीसूजा को लोगों ने अगले महाराष्ट्र चुनाव में जनता का प्रतिनिधि बनाया गया है।
एक गैर सरकारी संगठन जागृति नागरिक मंच के द्वारा संचालित एक सर्वे के अनुसार 157 वोटों में में 114 वोट डीसूजा को मिले हैं। मंच ने डीसूजा को ' जनता का प्रतिनिधि ' कहा है। ज्ञात हो कि 13 अक्तूबर को चुनाव होना है।
51 वर्षीय हैनसेल जीसूजा अंधेरी वेस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस क्षेत्र की 40 प्रतिशत जनता झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करती है।
डीसूजा ने 10 वर्षों से इस क्षेत्र में समाज सेवा के द्वारा अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है।
यह भी विदित हो कि कई फिल्म हस्तियाँ मशहूर गायक और मॉडल भी डीसूजा के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री शाबाना आज़मी और मशहूर गायक विशाल दादलानी डीसूजा घर-घर में जाकर लोगों उनके पक्ष में वोट देने का आग्रह कर रहे हैं।
जागृति नागरिक मंच के अध्यक्ष प्रफुल वोरा ने कहा है कि वे चाहते हैं कि लोगों की सेवा की यात्रा में मीलों की दूरी तय करे पर इसकी शुरुआत आम लोगों से ही होनी चाहिये।
जनता प्रतिनिधि के चुनाव की लोकप्रियता पर लोगों का रुख अब तक बहुत सकारात्मक रहा है।
लोगों ने माँग की है कि शहर में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के लिये ' जनता का प्रतिनिधि ' चुना जाना चाहिये।










All the contents on this site are copyrighted ©.