2009-10-10 16:41:43

मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस


मृत्युदंड की सज़ा को समाप्त किये जाने के समर्थन में प्रतिवर्ष 10 अक्तूबर को मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता है। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की अधिकारी बेनीता फेरेरो वाल्दनर ने बताया की मृत्युदंड की सज़ा दिये जाने के मामलो की संख्या चिंताजनक है। सन 2008 में ही विश्व के 5 महाद्वीपों में 8 हजार लोगों को मौत की सज़ा सुनाई गयी जबकि पिछले वर्ष 25 देशों में 2390 को मृत्युदंड दिया गया। चीन ईरान अरब अमरीका और पाकिस्तान इन 5 देशों में ही मृत्युदंड पानेवालों का प्रतिशत 93 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि इस क्रूर, व्यर्थ सज़ा का पूरी तरह उन्मूलन करने के लिए अभी और अधिक काम किया जाना है। इस संदर्भ में यूरोपीय संघ पूरे विश्व में लगभग 30 योजनाओं का समर्थन करता है जिनका उद्देश्य जनजागरूकता उत्पन्न करना तथा सज़ा पाये लोगों की मर्यादा सहित सब लोगों के मानवाधिकारों और उनकी मर्यादा की रक्षा के लिए काम करना है।








All the contents on this site are copyrighted ©.