2009-10-08 16:18:51

कर्नाटक के ईसाईयों द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्रियों का संग्रहण


भारत के कर्नाटक राज्य में काथलिक धर्मप्रांत और परोपकारी संगठन बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए धन और अन्य राहत सामग्री जमा कर रहे हैं। मंगलोर के धर्माध्यक्ष अलोसियस पौल डिसूजा ने लोगों से कहा है कि बाढ़ प्रभावित बेघर हुए लोगों के लिए धन और भौतिक सहायता दें। आधिकारि्क सूत्रों के अनुसार राज्य के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लगभग 1 लाख 25 हजार मकानों को क्षति पहुँचने से लगभग 2 लाख लोग बेघर हो गये हैं। मंगलोर धर्मप्रांत ने सरकारी राहत कोष में एक लाख रूपये का दान दिया है। धर्माध्यक्ष डिसूजा ने लोंगों से अनुरोध किया है कि राहत सामग्रियों सहित कपड़े और अन्य जरूरी सामान जमा किये जायें ताकि बाढ़ पीढ़ितों की सहायता की जा सके। फेडरेशन औफ कर्नाट्क क्रिश्चियन एसोसियेशन के अध्यक्ष रोनाल्ड कोलाको ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में एक मिलियन रूपये का दान दिया है। उन्होंने ईसाई संस्थानों, संगठनों तथा अप्रवासी भारतीयों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का आग्रह किया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीडितों को देने का फैसला किया है। यह राशि लगभग 300 मिलियन रूपये होगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.