2009-10-08 16:14:26

उत्तरी अफ्रीका के धर्माध्यक्षों द्वारा मुसलमानों के साथ वार्ता करने के संकल्प करने का आग्रह


उत्तरी अफ्रीका के अनेक धर्माध्यक्षों ने कहा है कि काथलिक चर्च विशेष रूप से उत्तरी अफ्रीका में विश्व और विशेष रूप से मुसलमानों के साथ वार्ता करे। अफ्रीकी धर्माध्यक्षों की धर्मसभा में उत्तरी अफ्रीका के अनेक धर्माध्यक्षों ने 6 अक्तूबर को कहा कि मुसलमान समुदाय के बारे में जो भय है उसे दूर कर कलीसिया यथार्थ प्रयास करे ताकि वह इस्लाम धर्म को समझे और सीखे तथा महाद्वीप में विकास और शांति का प्रसार करने के लिए मुसलमान नेताओं के साथ सहयोग करे। टयूनिशिया में टयूनिश के धर्माध्यक्ष मराउन लहाम ने अफ्रीकी सिनड के धर्माध्य़क्षों से कहा कि यद्यपि उत्तर अफ्रीका में छोटे ख्रीस्तीय समुदाय की स्वतंत्रता का हमेशा पूरी तरह सम्मान नहीं किया जाता है लेकिन वे उत्पीडि़त नहीं हैं। लोगों को शिक्षा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों में ईसाई समुदाय महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में स्वीकार किया जाता है। उत्तर अफ्रीका में कलीसिया ऐसी चर्च है जो मुसलमान देशों में जीवन जीती है तथा जहाँ कठोर और कटटरपंथी इस्लाम के बारे में समालोचनात्मक तरीके से विचार करना आरम्भ हुआ है। उन्होने कहा काथलिक समुदाय का आह्वान किया जाता है कि वह उन मुसलमानों के साथ में खड़ी हो और उनका समर्थन करे जो अपने विश्वास के यथार्थ और शांतिमय रूप का प्रसार करने के लिए कार्य़ कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.