2009-10-01 16:16:41

परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व की रचना करने का समय है


संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा समिति को 24 सितम्बर को सम्बोधित करते हुए वाटिकन के एक अधिकारी ने कहा कि शीत युद्ध के परमाणु शस्त्रों की होड़ के दीर्घकालीन प्रभावों से मुक्त होने के लिए राष्ट्रों को भरोसा और सुरक्षा की जरूरत है। वाटिकन राज्य सचिवालय में अधिकारी मान्यवर दोमनिक मेमबेरती ने कहा कि सेक्यूरिटी कौंसिल के सामने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व की रचना करने के लिए वैध वक्ता बनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयास विशि,्ठ स्तर पर रहे हैं लेकिन अब शस्त्र नियंत्रण के लिए वैश्विक सहमति का समय है। परमाणु हथियार पृथ्वी पर जीवन पर हमला करते हैं तथा ग्रह पर हू हमला करते हैं और इस तरह से पृथ्वी ग्रह के सतत विकास की प्रक्रिया पर हमला करते हैं। परमाणु हथियार की अपनी प्रकृति के कारण ही इस पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। सुरक्षा उपायों के रूप में परमाणु हथियारों के होने को न्यायसंगत ठहराने के सिद्धान्तों को उन्होंने वर्तमान समय के लिए अस्वीकार्य़ बताया. परमाणु अप्रसार को रोकने के लिए परमाणु हथियार होना निरस्त्रीकरण संधि की समग्रता को ही खतरे में डाल देता है। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों को शून्य तक कम करने के लिए विश्व को साहसी नेताओं की जरूरत है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देशों के मध्य आस्था और सुरक्षा की जरूरत है। परमाणु हथियारों से मुक्त क्षेत्र आस्था, विश्वास और स्वीकृति के श्रेष्ठ उदाहरण हैं कि परमाणु हथियार नहीं होने पर भी शांति संभव है।








All the contents on this site are copyrighted ©.