2009-10-01 16:15:48

कास्तेल गोंदोल्फो के धार्मिक, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों को संत पापा ने धन्यवाद दिया


संत पापा बेनडिक्ट 16 वें ने कास्तेल गोंदोल्फो स्थित ग्रीष्मकालीन प्रेरितिक प्रासाद में कास्तेल गोंदोल्फो के धार्मिक, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों को गुरूवार को सम्बोधित करते हुए उनकी समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनकी निष्ठा की सराहना की। सब लोगों को अपनी प्रार्थना में याद करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि आज कलीसिया लिस्यू की बालक येसु की संत तेरेसा का स्मरण करती है। उनका साक्ष्य दर्शाता है कि केवल ईश्वर के वचन को सुनने और अपनाने से यह नवीकृत जीवन का स्रोत बन जाता है। भौतिकवाद और तर्क प्रधान वर्तमान समाज के सामने लिस्यू की संत तेरेसा का जवाब छोटी बातों में भी बड़ा प्रत्युत्तर देने का पथ दिखाता है। प्रेम की वाणी को सुनने से ही प्रत्येक मानव के अर्थ और मूल्य को मह्त्व देने की क्षमता आती है। इस संत का उदाहरण सब लोगों को वह पथ दिखाता है जो ईश्वर पर पूर्ण आस्था का मार्ग है कि ईश्वर जो प्रेम हैं और कभी किसी का परित्याग नहीं करते। संत पापा ने कास्तेल गोंदोल्फो के सब लोगों को धन्यवाद देते हुए उनपर ईश्वरीय कृपा और वरदानों की कामना की।








All the contents on this site are copyrighted ©.