2009-09-22 12:12:43

रोमः ब्राज़ील में इताली मिशनरी की हत्या


ब्राज़ील के मानहाऊस नगर के परिसर स्थित सन्त एवेलिना पल्ली में शनिवार को इटली के काथलिक पुरोहित फादर रुज्जेरो रुवोलेत्तो की हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार मामला डकैती का है किन्तु कलीसियाई अधिकारी इससे सहमत नहीं हैं क्योंकि पल्ली पुरोहित के आवास से पैसे नहीं चुराये गये। कुछ गवाहों के अनुसार उन्होंने फादर के आवास से दो अज्ञात व्यक्तियों को कुछ सामान सहित भागते देखा था।
मिसना समाचर संस्था के अनुसार पुलिस ने तीन व्यक्तियों को सन्देहवश गिरफ्तार कर लिया है।
फादर रुज्जेरो रुवोलेत्तो का जन्म 23 मार्च 1957 ई. को इटली के वेनिस शहर के निकट गाल्ता दी विगोनोवो ज़िले में हुआ था। सन् 1995 से सन् 2003 तक आप धर्मप्रान्तीय मिशनरी केन्द्र के निर्देशक रहे थे तथा छः वर्षों पूर्व आपने ब्राज़ील के लिये प्रस्थान किया था। ब्राज़ील के मानहाऊस नगर के परिसर में ही आप सेवारत थे।







All the contents on this site are copyrighted ©.