2009-09-21 12:55:01

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी


नई दिल्ली 21 सितंबर, 2009। देश की राजधानी दिल्ली समेत ज़्यादातर हिस्सों में ईद-उल-फितर 21 सितंबर सोमवार को मनाई जा रही है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईद की मुबारक बाद दी है।
ईसाइयों के महाधर्मगुरु संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने पहले ही विश्व के सब मुसलमानों को शांति और खुशी की शुभकामनाएँ भेज दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि मुसलमान और ईसाई मिलकर निर्धनता को दूर करें।
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुहम्मद मुकर्रम अहमद ने बताया कि चाँद रविवार को देखा गया पर ईद सोमवार 21 सितंबर को मनायी जायेगी।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देशवासियों को ईद की मुबारक बाद देते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार खुशी और प्रसन्नता लाता है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार सादगी, भाईचारे और परस्पर मेलजोल की निशानी है।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार सहिष्णुता, अमन-शांति व मिलजुलकर रहने की हमारी भावना को और मजबूत करेगा।











All the contents on this site are copyrighted ©.