2009-09-19 12:55:43

' जीज़स ऑफ नाज़रेथ ' के दूसरा भाग का प्रकाशन 2010 में


रोम, 19 सितंबर, 2009। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें की किताब ' ज़ीजस ऑफ नाज़रेथ ' का दूसरा भाग अगले साल 2010 में प्रकाशित कर दिया जायेगा।

वाटिकन के प्रवक्ता जेस्विट फादर फेदिरिको लोम्बार्दी ने कहा है कि संत पापा की बेस्ट सेलिंग किताब अगले कुछ महीनों में छपकर तैयार हो जायेगी।

इसके दूसरे भाग में येसु की बाल्यावस्था दुःखभोग और पुनरुत्थान के बारे में लिखा गया है।

ज्ञात हो कि ' जीज़स ऑफ नाजेरथ ' का पहला भाग सन् 2007 के अप्रील में प्रकाशित किया गया था।

इसमें संत पापा ने येसु के जीवन और कार्यों के बारे में अपने विचार व्यक्त किये थे। इसमें येसु का बपतिस्मा से लेकर येसु का रूपांतरण तक की घटना का विवरण है।

संत पापा ने इस द्वितीय भाग को पूरा करने के लिये अपने ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग किया।

उनके दाहिने कलाई की हड्डी के टूट जाने के बाद भी उन्होंने इस पूरा करने की पूरी कोशिश की।

संत पापा ने अपनी नयी पुस्तक के बारे में बोलते हुए कहा है कि येसु के बारे में लिखते हुए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से येसु को जानने और उसे व्यक्त करने का प्रयास किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.