2009-09-17 16:32:43

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए यूरोपीय प्रस्ताव बहुत कम


काथलिक एड एजेंसी ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए विकासशील देशों को प्रतिवर्ष 15 बिलियन यूरो देने के यूरोपीय प्रस्ताव को बहुत कम बताते हुए इसे अनैतिक करार दिया है। इगलिश और वेल्स धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की काथलिक एजेंसी फोर ओवरसीज डेवलोपमेंट काफेड चाहती है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष में वर्तमान सहायता बजट के अतिरिक्त यूरोपीय संघ कम से कम उस राशि की दुगुनी रकम दे जो इसके 27 सदस्यीय देश देते हैं। यूरोपीय संघ के प्रस्ताव के अनुसार सन 2020 तक यह राशि 2 बिलियन से लेकर 15 बिलियन यूरो देने का बार्षिक लक्ष्य हो जायेगा। काथलिक एजेंसी फोर ओवरसीज डेवलोपमेंट काफेड की जलवायु वित्तीय नीति की प्रमुख लिज गालाघर ने कहा कि 9 सितम्बर को घोषित उक्त प्रस्ताव में गंभीर ऱूप से महत्वकांक्षा की कमी है तथा इस राशि को 35 बिलियन यूरो होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण में यूरोपीय संघ अग्रणी भूमिका लेगा लेकिन यह संभवतः विश्व स्तर पर आये वित्तीय संकट के कारण बहुत ही सर्तकता के साथ व्यवहार कर रहा है।







All the contents on this site are copyrighted ©.