जेस्विट फादर नोवल सेत विश्व संस्कृत सभा में विभागीय अध्यक्ष चुने गये
पुणे, 12 सितंबर, 2009। जेस्विट फादर नोवल सेत को चौदहवीं विश्व संस्कृत सभा में
एक विभाग का अध्यक्ष चुना गया है। सार समाचार सूत्रों के अनुसार जापान के यूनिवर्सिटी
ऑफ क्योतो में सम्पन्न 1 से 5 सितंबर तक आयोजित सेमिनार में नोवेल सेथ को इस सम्मानित
पद के लिये चुना गया। ज्ञात हो कि इस सभा में 37 देशों के पाँच सौ प्रतिनिधियों ने
हिस्सा लिया। नोवेल सेत संस्कृत और पाली भाषा के विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। जेस्विट
फादर नोवेल ने अंतरधार्मिक वार्ता के क्षेत्र में अपने लेखों से लगातार योगदान देते रहे
हैं। नोवेल सेथ पुणे में अवस्थित ज्ञानदीप विद्यापीठ संस्थान में भारतीय दर्शनशास्त्र
के प्रोफेसर हैं। उन्हें 11 भाषाओं का ज्ञान है जिनमें हिन्दी अंग्रजी के अलावा संस्कृत
पाली लैटिन और ग्रीक प्रमुख हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी दिये जा चुके हैं । सन्
2005 में एक आदर्श प्रधानाध्यपक के रूप में डॉ. सैम हिजिनबोतोम पुरस्कार भी दिया जा चुका
है।