2009-09-11 16:28:44

क्रिश्चियन्स एंड मुस्लिमस टूगेदर इन ओवरकमिंग पोवर्टी


मुसलमानों द्वारा रमजान माह के अंत में मनाये जानेवाले पर्व ईद उल फित्र को देखते हुए अंतर धार्मिक संवाद संबंधी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल ज्यां लुई तोरां और सचिव महाधर्माध्यक्ष पियेर लुजी तोराता के नाम से जारी संदेश में इस्लाम धर्मानुयायियों को शांति और खुशी की शुभकामनाएँ देते हुए यह कामना व्यक्त की गयी है कि मुसलमान और ईसाई मिलकर निर्धनता को दूर करें। क्रिश्चियन्स एंड मुस्लिमस टूगेदर इन ओवरकमिंग पोवर्टी शीर्षक से जारी संदेश में कहा गया है कि निर्धनों के प्रति ध्यान देना, उनके प्रति सहानुभूति रखना एवं सहायता देना ताकि मानव समाज में वे सम्मानपूर्वक स्वयं को स्थापित कर सकें सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति प्रेम का जीवंत प्रमाण है। निर्धनता में हीनता लाने तथा असहनीय पीड़ा उत्पन्न करने की ताकत होती है। यह बहुधा अकेलापन, क्रोध, नफरत और बदला की भावना का स्रोत होती है। यह हिंसक कृत्यों को करने के लिए उत्तेजित करती और उन्हें धर्म के नाम पर वैध ठहराने की कोशिश करती है या दूसरे व्यक्ति की धन- सम्पत्ति और उसकी शांति और सुरक्षा को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहती है इसलिए हिंसा और चरमपंथ का सामना करने के लिए मानव के समग्र विकास का प्रसार कर निधर्नता को दूर करने की जरूरत है। संत पापा बेनेडिक्टट 16 वें ने अपने नवीवनतम विश्वपत्र कारितास इन वेरिताते में वर्तमान संदर्भ में विकास का प्रसार करने के प्रयासों पर चिंतन करते हुए नवीन मानववाद संश्लेषण की जरूरत को रेखांकित किया जो ईश्वर के लिए मानव के खुलेपन की रक्षा करे तथा पृथ्वी के केन्द्र और शिखर रूप में उसे स्थान दे। पहली जनवरी के शांति संदेश में संत पापा ने दो प्रकार की निर्धनता पर चर्चा की थी। पहली निधर्नता जिसके खिलाफ संघर्ष करना है और दूसरी निर्धनता जिसको स्वीकार किया जाना है। भूख, पेयजल की कमी, सीमित चिकित्सा सेवाएँ अपर्य़ाप्त शैक्षणिक और सांस्कृतिक पद्धतियाँ, अस्तित्व संबंधी नये रूपों की निधर्नताएँ तथा समृद्ध समाज में वंचित किये जाने एवं नैतिक और आध्यात्मिक गरीबी है जिनका सामना करना है। निर्धनता जिसे अपनाया जाना है इसमें ऐसी जीवन शैली को स्वीकार करना है जो सरल और अपरिहार्य़ हो, जो पर्यावरण का सम्मान करे तथा कूड़ा उत्पन्न करने से परहेज करे। संदेश में कहा गया है कि भूमंडलीकृत विश्व में सबलोग भ्रातृत्व और जिम्मेदारी के सिद्धांतो के अनुसार आचरण कर निर्धनता निवारण के लिए मिलकर कार्य़ करें। निर्धन लोग हमें सवाल करते, चुनौती देते हैं और सबसे ऊपर निर्धनता को दूर करने के लिए सहयोग करने हेतु निमंत्रण दे रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.